Marketing
Gullak Career Shala: #CareerTalk over Career in Digital Marketing with Manish Dureja
गुल्लक समूह के करियर गाइडेंस कार्यक्रम “गुल्लक कैरियर शाला” में डिजिटल मार्केटिंग गुरु मनीष दुरेजा ने डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में कैरियर के बारे में जानकारी देकर छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
मनीष ने बताया कि भारत मे स्मार्टफोन एवं इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ने के कारण कंपनियों का फोकस टीवी, रेडियो और प्रिंट मीडिया के साथ डिजिटल माध्यमो की और बढ़ा है जिसके साथ मार्किट में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की मांग भी बाद गयी है। आज डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में करियर के बेहतर अवसर उपलब्ध है। एक नई जॉब या बेहतर करियर के आवश्यक है कि हम मार्किट को स्ट्डी करें समझे और डिमांडिंग स्किल के साथ खुद को तैयार करें तो सफलता निश्चित है। इस क्षेत्र में जाने के लिए आप एक अच्छे डिजिटल मार्केटिंग इंस्टीटूट से कोर्स कर सकते हैं या एड एजेंसी में फ्रेशर के तौर पर शुरुआत कर सकते हैं। आज मार्किट में इसके लिए सर्च इंजन मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऐप्प मार्केटिंग, ईमेल-एस एम एस मार्केटिंग, एनालिटिक्स इत्यादि कोर्सेज उपलब्ध हैं।
